सपा का 15 जुलाई से तहसील मुख्यालयों पर होगा सरकार विरोधी धरना प्रदर्शन : जिलाध्यक्ष

उरई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशानुसार ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में और बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे, प्रशासन द्वारा सत्ता का दुरूपयोग आदि मुद्दों को लेकर 15 जुलाई को समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील मुख्यालय पर विरोध धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने क्षेत्र के बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तहसील मुख्यालय पर 15 जुलाई को सुबह 10 बजे पहुंचकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाये साथ ही कोविड 19 का पालन करें। आंदोलन की तैयारी हेतु 13 जुलाई को पूर्वाह्न 11बजे सभी तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठकों की व्यवस्था विधानसभा अध्यक्ष एवं संबंधित नगर अध्यक्ष करेंगे। तहसील उरई में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, मानसिंह पाल, जीवन प्रताप बाल्मीकि तथा तहसील कालपी में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, समर सिंह गुड्डू, अजहर वेग, चौधरी वीरेंद्र प्रताप सिंह, बुद्धि सिंह यादव के अलावा तहसील कोंच में पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, सरनाम सिंह यादव, दीपराज गुर्जर, राजेंद्र निरंजन, पवन गुर्जर जरा होगे धरना में शामिल तथा तहसील माधौगढ़ एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन, प्रवल प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, अशोक राठौर मौजूद रहेगे जबकि तहसील जालौन में पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कैलाश यादव बाबूजी, मान सिंह वर्मा, महेंद्र कठैरिया धरना का नेतृत्व करेंगे।