उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पत्रकार के खिलाफ हुई एफआईआर से नाराज पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

दो FIR का मामला गरमाया, CCTV सुरक्षित कराने और निष्पक्ष जांच की मांग

उरई। पत्रकार राम चंद्र राजपूत के खिलाफ एक ही दिन में दो प्राथमिकी दर्ज होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पत्रकार ने दोनों मुकदमों में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

बताया गया कि थाना कोतवाली उरई में 7 अक्टूबर 2026 को पत्रकार राम चंद्र राजपूत के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। एफआईआर संख्या 0619/2026 में शिकायतकर्ता रवीन्द्र पांचाल ने 6 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे जिला महिला चिकित्सालय की पार्किंग में विवाद होने का आरोप लगाया है। वहीं, एफआईआर संख्या 0618/2026 में शिकायतकर्ता मिथुन वाल्मीकि ने उसी दिन सुबह करीब 11:30 बजे उर्मिला हॉस्पिटल में हंगामा किए जाने की शिकायत की है।

वहीं पत्रकार राम चंद्र राजपूत का कहना है कि महिला चिकित्सालय में कथित घटना के समय वह तहसील परिसर स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थे। वहीं उर्मिला हॉस्पिटल में वह पत्रकारिता के सिलसिले में कवरेज करने गए थे। उनका दावा है कि वहां उनका किसी से विवाद नहीं हुआ। उन्होंने दोनों शिकायतकर्ताओं को पहले से नहीं जानने की बात कहते हुए मुकदमों में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, मुकदमों में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। वहीं पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से उर्मिला हॉस्पिटल सहित संबंधित स्थानों की CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की। उनका कहना है कि CCTV फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान से कथित घटनाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है। उक्त दोनों मुकदमों की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष रूप से कराने तथा जांच के दौरान सभी साक्ष्यों को शामिल किए जाने की मांग की। साथ ही आरोप असत्य पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में सुधीर पाठक, रामनरेश द्विवेदी, अजीत उपाध्याय, अमन अवस्थी, सोनू महाराज, अवनीश द्विवेदी, आदित्य मिश्रा, विकास कुमार, विजय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राघवेंद्र शर्मा, विकास सिंह, विनोद कुमार, नीरज प्रजापति, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, दीपेश गुप्ता, अनुज शर्मा, मानवेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, रोहित सोनी और संजय कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button