जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती
करमेर रोड स्थित हल्की माता मंदिर के सामने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया पूजन

उरई। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को करमेर रोड स्थित हुल्की माता मंदिर के सामने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला एवं शहर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के साथ उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, अशोक कंसोलिया (झांसी), महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला तिवारी, ओबीसी जिला अध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा, पहलाद यादव, अयूब अंसारी, शब्बीर हसन अंसारी, आदित्य कुमार मिश्रा, जावेद खां, अजय बरार, नफीस पठान, देशराज वर्मा, कासिम मंसूरी, राजेश प्रजापति, मालती वर्मा, मोहम्मद रहबर नन्हे, बाबू खां मंसूरी, नौशाद अली, शकुंतला पटेल, कमला वर्मा, छाया परिहार और आशीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में कांग्रेस के जिला एवं शहर संगठन के साथ विभिन्न फ्रंटल संगठनों की सहभागिता रही।



