उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत माता मंदिर पर मनाई होली

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हंसी ठिठोली प्रेम व सौहार्द का त्यौहार होली
बच्चों, किशोरों व युवाओं में दिखा सर्वाधिक उल्लास, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे
कोंच (पीडी रिछारिया) प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का रंगारंग होली पर्व शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर्व पर सबसे पहले मठ मंदिरों में प्रतिष्ठित भगवान के श्रीविग्रहों को गुलाल चढ़ाकर होली खेलने की शुरुआत हुई। सुबह से ही किशोर एवं युवाओं की टोलियां सड़कों पर दिखने लगीं और आधे दिन तक जमकरहुरियाए। टोलियों में शामिल युवा पूरी तरह रंगों में सराबोर थे और सड़क पर दिखने वाले लोगों को भी जमकर रंग लगाया। कई स्थानों पर डीजे बजाकर युवा एक दूसरे को रंग से सराबोर कर झूमते नजर आए। महिलाएं भी रंग एवं गुलाल से होली खेलने में किसी से पीछे नहीं रहीं। बच्चों ने भी पिचकारी एवं पानी से भरे गुब्बारे राह चलते लोगों पर जमकर फोड़े। ससुराल से पहली बार मायके आईं नवविवाहिताओं ने भी अपने घर मोहल्ले में पहली होली मनाते हुए खूब रंग गुलाल लगाया।

उधर गणमान्य व्यक्तियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। होली पर्व पर शराब, भांग के ठेके बंद होने के चलते युवाओं ने एक दिन पहले ही अपनी व्यवस्था बना ली थी जिससे होली पर पीने पिलाने में दिक्कत न आए और हुआ भी यही, होली के दिन तमाम युवा नशे में झूमते हुए दिखायी दिए। अबकी दफा अधिकांश लोग केमिकल युक्त रंगों के बजाय गुलाल से होली खेलते नजर आए। वहीं शाम के समय लोगों ने अपने मित्रों के घर पहुंचकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं देकर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। होली पर्व पर नगर में शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु एसडीएम राजेश सिंह व सीओ शाहिदा नसरीन के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही के नेतृत्व में चारों चौकियों के प्रभारी, पीएसी समेत स्थानीय पुलिस बल के जवानों के साथ मुख्य स्थानों पर चौकन्ने रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को तहसील के पास स्थित भारत माता मंदिर शाखा स्थल पर होली मिलन समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वज फहराया गया, तदोपरांत आकाश पालीवाल ने संघ प्रार्थना कराई। कार्यक्रम में शामिल संघ स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाया और होली पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर समाज व देश को एक रंग में रंगने का आह्वान किया। मुख्य शिक्षक हिमांशु अग्रवाल रहे।गणगीत सुमित कुशवाहा, एकल गीत शशांक मिश्रा, अमृत वचन तुषार झा ने पढ़ा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा ने स्वयंसेवकों को उद्बोधन दिया। इस अवसर पर संघ के नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार, नगर कार्यवाह पवन झा, नगर प्रचारक उपेंद्र, सुनील शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सर्वाचरण वाजपेयी, विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, जिला विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष मिश्रा, मिरकू महाराज, अनुज गहलोत, शिवराम चौरसिया सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button