गरीबों की सेवा से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं है : आर के सिंह

कोंच (पीडी रिछारिया) जानेमाने गल्ला व्यवसायी और प्रगतिशील कृषक और भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के समाजसेवी पिता स्वर्गीय उमाशंकर लोहिया की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया गया। समाजसेवी संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक आरके सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि दिवंगत लोहिया ने हमेशा पीड़ितों की मदद करते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में काम करने का संदेश दिया।
उरई से आए समाजसेवी विनोद अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक उपवन कुमार सिंह, अधिवक्ता लालजी सिंह गुर्जर, रमेश तिवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणधीर सिंह माधौगढ़, अधिवक्ता केबी सिंह निरंजन, समाजसेवी प्रभंजन गर्ग ने भी दिवंगत लोहिया के कृत कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि और व्यवसाय के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जरूरतमंदों की मदद की और अपने यह समाजसेवा के संस्कार अपने परिवार को भी दिए। संचालन समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी ने किया, आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने जताया। इसके बाद सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस दौरान अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक आरके सिंह को थानाध्यक्ष और कोतवाल के तौर पर कोंच को दी गई उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। अनिल लोहिया, संजय लोहिया, हरिशंकर लोहिया, आलोक लोहिया, अनिल अग्रवाल, सौरभ पुरवार, राजीव अग्रवाल, अमित लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।



