जिलाधिकारी ने गांव में बैकिंग कार्य हेतु 30 वी सी सखी को पाॅश मशीन वितरित किये

उरई। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। मा0 प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलायें इन समूह के माध्यम से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज इस समूह से जुड़ कर महिलायें तेजी से आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस कार्यक्रम से उनके अन्दर के कौशल को बाहर निकाला जा रहा हैं साथ ही उनके साथ जुड़ी हुयी रूढ़ियां भी खत्म हो रही हैं।
मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 12ः30 बजे से 1ः30 बजे तक 35 समूहों की महिलाओं को सम्बोधित किया। मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन के उपरान्त जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा विकास भवन सभागार में 30 वी सी सखी को गांव में बैंकिंग कार्य हेतु पाॅश मशीन वितरित की गयी। गांव के कमजोर लोग जो बैंक नहीं जा सकते है जैसे मनरेगा के मजदूर, समस्त पेंशन धारकों का बैंकिंग कार्य समूह की महिलाओं द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेन्द्र पाल सिंह, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए, शिवाकान्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



