फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

कोंच (विवेक द्विवेदी) शासन के निर्देश पर पुनः शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड 19 की गाइड लाइन के अंतर्गत किया गया। जिसमें 34 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपे। जिस पर उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें। जिससे दोबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये। एसडीएम ने आयी हुयी शिकायतों में से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और अगर मॉनिटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय सी डी पी ओ बन्दना वर्मा पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ए बी एस ए विजय बहादुर सचान कोतवाली कोंच से प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही थानाध्यक्ष कैलिया अनिल कुमार सिंह थानाध्यक्ष नदीगांव से एस आई धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



