उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण

उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तहसील उरई के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा कर निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को लम्बित न रखा जाये। लम्बित प्रार्थना पत्रों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आये हुये समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किये जाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button