उरई/जालौन। कुछ महीने पहले यहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के उपकरण चोरी होने के बाद उक्त केंद्र मौसम और तापमान संबंधी आंकड़े जुटाने में लाचार बना हुआ है जिम्मेदारों द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया है लेकिन उपकरण ना आने के चलते मौसम विज्ञान केंद्र की सार्थकता अधर में लटकी दिखाई दे रही है। गौरतलब हो कि यहां नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित है जहां तैनात केंद्र प्रभारी द्वारा प्रतिदिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े जुटाने के अलावा मौसम की आद्रता तथा वायु का वेग आदि डेटा को प्रतिदिन मौसम विभाग को लखनऊ भिजवाना पड़ता है लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ माह पूर्व उक्त केंद्र से तापमान मापने के उपकरण चोरी चले गए जिसकी सूचना मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी कुशवाहा ने पुलिस को भी दी यही नहीं उन्होंने लखनऊ स्थित उच्च अधिकारियों के कार्यालय में भी मामले की खबर कराई साथ ही तापमान नापने के उपकरण थर्मामीटर आदि भिजवाने के लिए भी लिखा किंतु विडंबना है कि लगभग 2 माह बीतने के बाद भी ना तो उच्च अधिकारियों ने इस दिशा में कुछ सोचा और ना ही मौसम के आंकड़े को लेकर कोई पहल की वह हाल मौजूदा स्थिति यह है कि उक्त विज्ञान केंद्र शो पीस बना हुआ है ना तो यहां से अब तापमान के न्यूनतम और अधिकतम के आंकड़े ही लिए जा रहे हैं और ना ही इसकी सार्थकता दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर मामला अधर में लटका हुआ है।