उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भाजपाइयों ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को फूलमाला पहनकर किया जोरदार स्वागत

कोंच (विवेक द्विवेदी)गौ सेवा आयोग के सदस्य उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामजी गुप्ता एवं नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह जादौन पारीछा का लखनऊ से झांसी जाते हुए जनपद के एट टोल प्लाजा के पास भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया।
बता दें कि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामजी गुप्ता ने इस जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए लंबी सेवाएं प्रदान की हैं और पिछले कई वर्षों से गौ सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए गौ संरक्षण पर लगातार काम कर रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह पारीछा पिछले कई वर्षों से किसान मोर्चा में काम करते हुए बुंदेलखंड के किसानों के हित में संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, महामंत्री ओपी कुशवाहा, सौरव पुरवार, विकास पटेल, एट से सुरेश गुप्ता, कल्लू मामा बरिपाल वाले, केशव गुप्ता, केपी सिंह बिरासनी, शिवकुमार सिंह प्रधान बिरासनी, राजू बिरासनी, जोगेंद्र सिंह गुल्लू बिरासिनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button