उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भारतीय किसान यूनियन ने समीक्षा बैठक कर कृषि काले कानूनों का किया विरोध

कोंच (विवेक द्विवेदी)। वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीन कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने समीक्षा बैठक करते हुए जोरदार उक्त कानूनों का विरोध किया एवं अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार उरई रोड स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के परिसर में दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमें मंचस्थ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदारनाथ सिमिरिया मंडल अध्यक्ष बृजेश राजपूत जिलाध्यक्ष द्वजेंद्र सिंह रहे। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि 8 महीने से लगातार देश का किसान गाजीपुर बॉर्डर पर बैठकर तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जब तक सरकार इन काले कानूनों को वापिस नहीं लेती तब तक हम किसान चुपचाप नहीं बैठेंगे। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बार्डर पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन में सहयोग करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह जिला कोषाध्यक्ष भगवानदास तहसील अध्यक्ष राम कुमार राजू मलथुआ चतुर सिंह पटेल ब्लाक अध्यक्ष भगवान सिंह सेंगर, पी डी निरंजन, देव करन सिंह सहित महेंद्र सिंह भाटिया चंद्रपाल सिंह श्याम सुंदर जसवंत सिंह चन्द्र मोहन वीरेंद्र शाह राम नरेश कुंज बिहारी देवेंद्र पटेल प्रहलाद दाऊ प्रमोद कुमार शारदा मास्टर वीर सिंह बाबा हरिदत्त पांडेय सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button