भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने एडीएम को सौंपी राहत सामग्री

उरई। आज जनपद में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत विकास परिषद ने खाद्य सामग्री जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर अजय इटोरिया ने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना और जब जब कोई परेशानी आती है भारत विकास परिषद हमेशा बढ़ चढ़कर उसमें सहयोग करता है। और आज भी जनपद में भीषण बाढ़ आने पर एक छोटी सी मदद भारत विकास परिषद की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से पहुंचाई जा रही है। डॉ० सी पी गुप्ता अध्यक्ष मैथिलीशरण लखन लाल चंदैया अध्यक्ष मुख्य शाखा ने कहा भारत विकास परिषद बाढ़ प्रभावित इलाकों में इसके अलावा यथासंभव मदद जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने का प्रयास करेगी। सचिव मोहित सिपौल्या ने कहा कोरौना कि महामारी के साथ जनपद एक नई त्रासदी बाढ़ से जूझ रहा है। इसमें हम सभी लोगों को पूरी ताकत के साथ आगे आना चाहिए और एक दूसरे लोगों की मदद करनी चाहिए। इसमें भारत विकास परिषद किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहेगा और हर प्रकार से अपना सहयोग प्रदान करेगा। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में भूपेंद्र कंथारिया प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष राजेश निगोतिया एवं परिषद के लोग मौजूद रहे।