उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

इंडिया गठबंधन ने लोकसभा के सपा प्रत्याशी को जिताने की भरी हुंकार

नौजवानों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों की आवाज बनकर गांव गांव जायेगा इंडिया गठबंधन

उरई। दिन शुक्रवार 21 मार्च को समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में इंडिया गठबंधन की बैठक आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन की घटक दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता और वरिष्ठ सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन के सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई।

बैठक में नेताओं ने विशेष रूप से बेरोजगारों, व्यापारियों, महिलाओं और किसानो के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इंडिया गठबंधन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने उपस्थित सभी इंडिया गठबंधन के साथियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन हमारा परिवार है और शीट समाजवादी पार्टी के खाते में है इसलिए समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है कि सभी घटक दलों के साथियों का सम्मान करते हुए एक-दूसरे की सलाह लेकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव हैं। हमें एकजुट होकर बड़ी सूझबूझ के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत ही अनुभवी सांसद, विधायक, एमएलसी, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य हैं जो एकजुट होकर क्षेत्र में निकलेंगे तो दुनिया की कोई ताकत चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे शीर्ष नेताओं का मजाक उड़ाते हैं हमें लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को चुनाव में हराकर जबाब देना है। उन्होंने सभी उपस्थित समाजवादी पार्टी के लोगों और इंडिया गठबंधन के साथियों से पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करके प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।

पूर्व सांसद बृजलाल खावरी ने इंडिया गठबंधन के शीर्ष राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए।यदि हमारी कथनी और करनी में अंतर हुआ तो परिणाम सही नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो देश में माहौल है उसमें गठबंधन की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की भूमिका सही से अदा हो तो सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाषण देने से नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर वोट अपने पक्ष में डलवाने से बात बनेगी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है तो आज संविधान को बचाने की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि सामने वाला बहुत ढोंगी है उस ढोंगी को हराने के लिए हमें बहुत ताकतवर बनना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ पर अवलोकन कर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चार सौ का नारा दे रही हैं मजाक नहीं है। अगर ये चार सौ पार हो गये तो पूर्ण बहुमत के साथ संविधान को खत्म कर देंगे इसलिए ये चार सौ पार की बात करते हैं। हमें एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है अगर हम इधर-उधर भटक गये तो हमारी औलादें हमें मांफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ दिन रात एक करके गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का दृढ़ संकल्प लेते हैं।

पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने सर्व प्रथम दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की दिशा और दशा बदलने का चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तमाम बायदे किये थे उनमें एक मुद्दा काला धन था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी गरीबों के खाते में पन्द्रह पन्द्रह लाख रुपए भेजने का बायदा किया था और बैंक में बड़ी तेजी से खाते खुलवाए गये। माताओं बहनों के कुर्चे के रूपया भी निकला लिया। गरीब जनता ने लाईन में लगकर मौत को गले लगाया और बढ़े लोगों को अंदर से काम हुआ। उन्होंने कहा था कि भाजपा का एक बायदा था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ। मनरेगा योजना जिस पर गांव का गरीब व्यक्ति निर्भर था। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा के पैसे में दलाली हो रही है। फर्जी तरीके से मनरेगा का रूपया हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की शौचालय योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना में भी दलाली चल रही है। घर घर पेयजल मिशन योजना ने आज बर्षो पुरानी सड़कें और शीशी उखाड़ फैक दी। लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस तरह भाजपा की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करेंगे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजेंगे।

पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि अगर 2024 में इंडिया गठबंधन नहीं जीता तो आगे हिंदुस्तान में चुनाव नहीं होगा और लोकतंत्र खत्म हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताकत बढ़ाना है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है। उन्होंने कहा कि आज टिकट मांगने वाले सभी साथी और इंडिया गठबंधन के लोग पूरी ताकत के साथ है निश्चित ही इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान ख़तरे में है। उन्होंने कहा कि युवा साथी दो माह के लिए क्रांतिकारी युवा के रूप में प्रत्याशी बनकर काम करें तो हमारे गठबंधन का प्रत्याशी निश्चित जीतेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि पूरी निष्ठा ईमानदारी से प्रत्याशी की मदद में लगकर चुनाव जिताकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करें।

पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी, कमन्यूसिट पार्टी, आम आदमी पार्टी के सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जब जिले की सभी पुराने और बरिष्ठ राजनैतिक हैसियत हमारे साथ है तो निश्चित ही हमारा प्रत्याशी जीतेगा। उन्होंने उपस्थित सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं और इंडिया गठबंधन के साथियों से प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया ने कहा कि सभी आवेदकों को प्रत्याशी का सहयोग करना है तभी संविधान, महिला, छात्र, किसान, नौजवान, बहू बेटी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा पुनः सत्ता में आई तो संविधान खत्म हो जायेगा और आने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा सरकार भागती नजर आयेगी। पूर्व एम एल सी तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि जिम्मेदार पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर क्षेत्र में निकालें और घर घर जाकर वोट मांगे।

पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने कहा कि ब्लाक स्तरीय कमेटी बनाकर और क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर, सेक्टर स्तर पर कमेटी बनाकर, काम किया जाय। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा जैसी दुश्मन पार्टी से मुकाबला करना है।पूरी सजगता के साथ काम करके प्रत्याशी को जिताना है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष उरई रेहान सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के साथियों से अपील की है कि वे पूरी निष्ठा के साथ लगकर प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजें। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है।ऐसी मानवता में जहर घोलने वाले सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन भारी ताकत के साथ जीत रहा है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी इंडिया गठबंधन के घटक दलों का आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जब कभी भी उन्हें जरुरत पड़ेगी तो समाजवादी पार्टी उनके हर कदम पर सहयोग करेगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस चौधरी अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा कि यह समय हमारे लिए करने और मरने का समय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा संविधान को खत्म करने की है। हमारी समतामूलक विचारधारा को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया, अखबारों के माध्यम से लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता उदय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व महिलाओं की विरोधी है। किसानों पर हमला किया जा रहा है, महिला पहलवानों के साथ न्याय नहीं हुआ है। हम लोग गांव गांव जाकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनुज मिश्रा ने कहा की इंडिया गठबंधन अंबेडकर और गांधीजी की विचारधारा का गठबंधन हैं उन्होंने कहा कि देश में इस समय देखने के लिए हमें गठबंधन की मजबूत बनाकर लोकसभा चुनाव में भाजपा के को हराना है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि विशेषता और ईमानदारी के साथ समाजवादी प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने का काम करेंगे।रघुवीर चौधरी ने कहा कि मै पूरी तरह तन मन धन से प्रत्याशी की मदद करूगा।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व सांसद बृजलाल खावरी, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत पूर्व एम एल सी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं गठबंधन के सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, जमालुद्दीन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आमीन खां, प्रदीप दीक्षित, लाखन सिंह कुशवाहा, कांग्रेस पार्टी से पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राजीव मिश्रा, श्यामसुंदर चौधरी के के गहोई, अशोक गुप्ता महावली, अशोक द्विवेदी पूर्व ब्लाक प्रमुख, रेहान सिद्दीकी, कमल दोहरे, अय्यूब अंसारी, चन्द्रशेखर वर्मा, प्रहलाद सिंह यादव, अनवर अंसारी, वीरेंद्र सिंह यादव, सरगना सिंह यादव, गुड्डू महेवा, चन्द्र पाल सिंह चौहान, गिल्लू भिटारी, अतर सिंह राठौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम यादव, जितेंद फौजी, राजकुमार प्रजापति विक्रम सिंह यादव चुना हुसैन प्रमोद सविता यादव, जयवीर यादव, शफीकुर्रहमान, चंद्रशेखर यादव, शुक्ला भदरेखी, मैया दीन पांचाल, प्रदीप तिवारी, कृपाल सिंह गुर्जर, जितेंद्र शुक्ला आम आदमी से विनय चौरसिया, शिवदास श्रीवास, हाजी जमील मंसूरी, मान सिंह पाल, थोपन यादव, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, अमर सिंह राजावत, परमात्मा शरण फौजी, महेश चंद्र विश्वकर्मा महेश शिरोमणि रघुवीर चौधरी, कृष्ण गोपाल यादव, वेद प्रकाश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, सिद्धार्थ यादव, नवीन विश्वकर्मा, राजू सेंगर, शाकिर अली कदौरा, उदय यादव, गुड्डू रिजवी, शैलेंद्र श्रीवास, सर्वेश यादव, शनि यादव, शबीउददीन, डा० आई पी सिंह प्रजापति, महेंद्र सिंह गुर्जर, तेजसिंह धूता, रामानंद कुशवाहा, सिद्धार्थ दिवौलिया, कमलेश राठौर, रामकुमार सिंह चौहान, विजय निस्वा, हबीब खां, कमर आलम जैतपुर, रामू सेंगर, प्रगति, पम्मू विश्वकर्मा, इमरान उल्ला, सुरेंद्र बरदर, सर्वेश पाल, अब्दुल अजीज, प्रताप सिंह यादव, रामबाबू कठेरिया, टिंकू यादव, विनोद श्रीवास, इश्तियाक अहमद, जीनू कोरी, संजू कठेरिया, भूप सिंह श्रीवास, आफताब अहमद, बृजभूषण कुशवाहा, नौसाद कदौरा, आरिफ, भूरे महाराज, छोटू टाईगर, छत्रपाल जमरोही, मुईददीन मिर्जा, राहुल बाबा, बृजबिहारी यादव बीनू यादव, दीपू यादव महिला नेत्रियों में कुसुम सक्सेना, मीरा राठौर, रशमी पाल, सुधा सिंह राजावत, सारिका, शकुंतला, संतोषी प्रजापति, नूरी बानो, विनीता, असगरी बेगम, कय्यूम करीमी, बबलू नरछा, राजबहादुर विश्वकर्मा, प्रवल भदौरिया, कमलेश यादव, अमित सागर, सतीश परिहार, रामकुमार राजावत, रामेंद्र सिंह ब्योना, रुद्र पाल सिंह यादव, रामकुमार दोहरे, दशरथ सिंह पाल, रशीद बाबा, चौधरी अजीत सिंह, जीतू कुकर गांव, देवेंद्र चौधरी, भारत सिंह पटेल, राधा चरन निरंजन खदानी सहित हजारों समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.