उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ने वैक्सीनेशन के लिए को किया जागरूक

गुरु पूर्णिमा पर महंतों को किया सम्मानित
कालपीआज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवाहन पर जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का किया निरीक्षण साथ ही वैक्सिनेशन के विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक के साथ कालपी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर सरकार द्वारा कराए जा रहे मुफ्त वैक्सिनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया, इसके बाद मारवाड़ी बगिया मे फलदार व छायादार नीम, आम, अमरूद, नींबू आदि के वृक्ष लगाएं।

शनिवार को प्रदेशीय आवाहन पर वैक्सिनेशन के विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना ने क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ कालपी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर विशेष वैक्सिनेशन अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

मुफ्त वैक्सिनेशन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है देश की 40 करोड़ से अधिक आबादी मुफ्त वैक्सिनेशन से लाभान्वित हो चुकी है। अतः सभी लोग जागरूकता दिखाते हुए वैक्सिनेशन जरूर करवाएं ताकि भविष्य में कोरोना संकट से मुकाबला किया जा सके। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक नरेंद्र जादौन कार्यकर्ताओं के साथ मारवाड़ी बगिया कदौरा फाटक पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्राचीन मारवाड़ी मंदिर परिसर मे वृक्षारोपण किया।

वहीं नगर के ऐतिहासिक गणेश मंदिर के पुजारी अनिल राव कान्हेरे, वनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज, लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा स्थान के महंत रामकरनदास, भूरेश्वर मंदिर के महंत सीताराम महाराज व बटाऊ लाल मंदिर के महंत मौनी महाराज को अंगवस्त्र से सम्मानित कर 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षित पुरवार, भारत सिंह यादव, जगत यादव, अवधेश तिवारी, संदीप साहू, काका ठाकुर अतुल तिवारी, अकित ठाकुर, कन्हैया मिश्रा, कोमल ठाकुर, मयंक श्रीवास, सुबोध द्विवेदी, बिट्टू चतुर्वेदी, राजेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button