उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
सपा नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी के कोंच नगर के सबसे कम उम्र के नगर अध्यक्ष बने तेजतर्रार युवा नेता छोटू टाइगर एव नगर उपाध्यक्ष व विशाल गिरवासिया उर्फ बन्टी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से एक शिष्टाचार मुलाकात की। नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर ने उन्हें जनपद में संगठन के बारे में अहम जानकारी से अवगत कराया साथ ही उन्होंने अपने नगर अध्यक्ष बने एक साल के कार्यकाल की एक पुस्तिका भेंट की। उन्होंने दोनों पार्टी नेताओं को आशीर्वाद देकर पार्टी को मजबूत करने के लिये पूरे मनोयोग से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए है।