उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सांसद भानु प्रताप वर्मा ने वैक्सीनेशन शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन

कोंच (पीडी रिछारिया)प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर का भाजपा सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार, सीएचसी कोंच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने की बात कही। शिविर में प्रभंजन ज्वेलर्स के मालिक प्रभंजन गर्ग ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाने बाले तीन लोगों को चांदी की शील्ड देकर सम्मानित किया। कोविड को लेकर सराहनीय कार्य करने के लिए एसडीएम अशोक कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेश निरंजन, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, एसके गर्ग, विक्रम सिंह तोमर, राहुल बाबू अग्रवाल, विकास पटेल, सौरभ पुरवार, प्रवीण अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अजय झा, पूनम लाक्षकार व नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button