उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी को बड़ों का मिल रहा आशीर्वाद, उमड़ा जनसैलाब, विरोधी परेशान

उरई। चुर्खी की जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी को बड़े बुजुर्गों का जीत का आशीर्वाद मिलने और जनसंपर्क के दौरान विशाल काफिले को देख विरोधियों को पसीना आ गया। निश्चित तौर पर भाजपा प्रत्याशी को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से अन्य प्रत्याशियों के चेहरे पर पसीना आ गया।

चुर्खी जिला पंचायत सीट से भाजपा ने बीते कई वर्षों से भाजपा की नीतियों का बखान कर रहे भाजपा नेता दिवाकर शास्त्री की पत्नी सरिता देवी पर अपना भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी और उनके पति दिवाकर शास्त्री को जनसंपर्क के दौरान सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान सरिता विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही हैं। सरिता का कहना है बस एक बार मुझे अपना आशीर्वाद दें मैं आपके भरोसे पर खरा उतरूंगी। सर्वसमाज के सहयोग से ही मुझे विजय मिलेगी। सरिता देवी ने कहा ही भाजपा की नीतियां हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने किसान बिल को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की और उसके फायदे बताए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button