उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

डीएम जालौन ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

डीएम ने सीसीटीवी और FLC प्रक्रिया का लिया जायजा

उरई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस प्रथम एवं द्वितीय का प्रस्तावित त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन कर उसमें आवश्यक टिप्पणी अंकित की। इसके बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। प्रतिनिधियों को सीसीटीवी के वीडियो फुटेज का भी अवलोकन कराया गया तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

राजनैतिक दलों की मौजूदगी में FLC प्रक्रिया का निरीक्षण –
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट FLC हॉल पहुंचकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा निर्मित M-3 मॉडल ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवलोकन किया।

 

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में रखी मशीनों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद –
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचन्द मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट उरई एवं इंचार्ज ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस सुनील कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) कालपी कुमार संजय तथा ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसके अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से विनोद कुमार नगरिया, जिला सचिव सीपीआई (एम); जमाल उद्दीन, जिला महासचिव सपा; शान्ति स्वरूप महेश्वरी, प्रभारी निर्वाचन भाजपा; राज कुमार वर्मा, आईएनसी; राजीव शर्मा, सपा; अनिल कुदारी, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस); भगवती शरण पांचाल, जिला सचिव बसपा तथा बृजेश जाटव, जिला अध्यक्ष बसपा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button