उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

5 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जालौन, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

पचनद से जालौन तालाब और कालपी तक रोशनी की श्रृंखला, जनप्रतिनिधियों, लाभार्थी परिवारों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उरई। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद जालौन में ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सम्मान, सहभागिता और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

पचनद में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किए। वहीं सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने जालौन तालाब, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने उरई में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

गांव से लेकर शहर तक विभिन्न प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी घाट, मंदिर, पार्क, विद्यालय, महाविद्यालय और चिकित्सालय दीपों से सजाए गए। जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, आरोग्य मंदिर, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पुलिस थानों, विकासखंड कार्यालयों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों तथा पंचायत भवनों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी अपने घरों में शाम 7 बजे दीप जलाकर सहभागिता की। जनपद, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर लाभार्थियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन की दुकानों, वृद्धाश्रम सहित विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

इस तरह ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित न रहकर सेवा, सम्मान, जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का व्यापक अभियान बन गया। पचनद के नदी तट से लेकर जालौन तालाब और कालपी सहित जिले के प्रमुख स्थलों तक दीपों की रोशनी से जालौन जगमगा उठा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह सेंगर, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button