दहेज़ हत्या का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई (रितेश मिश्रा)। संडीला थाना छेत्र के ग्राम पटेहरा में 22 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया है।
प्राप्त विवरम में 22 जनवरी को श्यामू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम तेरिया द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त शुभम गौतम उर्फ संजय पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पटेहरा थाना संडीला सहित 02 अभियुक्तों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताडित किया गया, जिसके उपरांत वादी की बहन ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना संडीला पर आरोपियों के विरुद्ध दहेज़ हत्या में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना संडीला के एस आई करुणेश पाठक और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद शुभम गौतम उर्फ संजय पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।



