उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

हाईवे किनारे व्यवसायिक गतिविधिया संचालित करने से पहले एनएचएआई से लेनी होगी अनुमति ….. पढ़े पूरी खबर

कालपी। हाईवे पर बगैर अनुमति होटल ढावा या फिर व्यवसायिक गतिविधिया संचालित कर रहे हो तो सावधान हो जाए। एनएचएआई ऐसे लोगों को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर रही है शीघ्र ही इसके परिणाम सामने आने की सम्भावना है।

विदित हो कि हाईवे किनारे व्यवसायिक गतिविधिया संचालित करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण से अनुमति लेना जरूरी होता है लेकिन लोग कम ही लोग ऐसा करते हैं जबकि हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग होटल, ढावा, पेट्रोल पम्प के अलावा गेस्ट हाऊस के अलावा अन्य तरह के व्यवसाय करते हैं लेकिन पेट्रोल पम्प सँचालको को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर लोगो ने प्राधिकरण से अनुमति नही ली है। लेकिन यमुना पुल से लेकर आटा टोल प्लाजा तक सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न तरह के कारोबार कर रहे हैं लेकिन अब ऐसे लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। एनएचआईटी के मैनेजर इन्गलेश शर्मा के अनुसार विभाग बिना अनुमति हाईवे पर व्यवसायिक गतिविधिया संचालित करने वालो का रिकार्ड तैयार कर रहा है जिसमें सबसे ज्यादा ऐसे व्यवसाय जोल्हूपुर क्षेत्र में है जिन्हे जल्दी ही नोटिस देने की तैयारी है अगर एनएचएआई जवाब से सन्तुष्ट नहीं हुआ तो आगे की भी कार्यवाही हो सकती है सांकेतिक तौर पर विभाग ने गत माह जोल्हूपुर मे व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वालो के सामने नाला भी खोदा गया था फिलहाल अभी मामला रूका हुआ लेकिन जल्दी ही आगे की कार्यवाही भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button