ऑनलाइन हाजिरी को लेकर पंचायत सचिवों ने किया सांकेतिक रूप से कार्य बहिष्कार

कालपी। आनलाईन हाजिरी को लेकर पंचायत सचिव खफा है। वह इस बाध्यता को समाप्त कराने के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को उन्होने सांकेतिक रूप से कार्य बहिष्कार कर मांग पत्र भी सौंपा है।
विदित हो कि शासन अन्य विभागों की तरह पंचायत सचिवों के लिए आनलाईन हाजिरी की बाध्यता करने जा रहा है जिसके आदेश भी जारी हो गये हैं मामले की भनक लगते ही पंचायत सचिव सकते मे आ गये और इस व्यवस्था को उन पर न लागू किए जाने के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार करने लगे हैं इसके लिए महेवा ब्लाक मे कार्यरत पंचायत सचिवो ने शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा को मांग पत्र भी सौंपा है जिसमे उन्होने शासन से मांग करते हुए कहा है कि उनका ज्यादातर काम क्षेत्र का होता है साथ ही उन्हे अन्य विभागो और उनकी योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए आना जाना पड़ता है इतना ही भूसा दान के साथ गौशाला संचालन की भी व्यवस्था उनके पास है इसके साथ ही उनके पास एक से अधिक ग्राम पंचायत का भी कार्यभार होता है जिससे पहले से ही वह काम के बोझ के नीचे दबे और उन्हे विपरीत परिस्थितियों के अलावा दिनरात काम करना पड़ता है जबकि अन्य विभागो मे काम के समय की सीमा निर्धारित है। उन्होने मांग पत्र में इस वाध्यता पर विचार करने की अपील कर कहा कि अन्यथा की स्थिति में वह सड़क पर उतर कर सँघर्ष करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जितेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक यादव, भगवती सोनी, अँजुला पाल, सूर्याश पटेल सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे।



