उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
कोंच की सांस्कृतिक धरोहर है विश्व प्रसिद्ध रामलीला


जाने-मानेे सिने कलाकार आरिफ शहडोली की अगुवाई बाली इस ‘बुंदेलखंड फिल्म उद्योग बैनर पर बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों को अपने अनुभव शेयर करनेे का लाइव अवसर प्रदान किया गया जिसमें कोंच रामलीला सेे जुड़े कलाकारों और समीक्षकों को भी आमंत्रित किया गया। रामलीला विशेषज्ञ रमेश तिवारी ने रामलीलाओं में कम होती भीड़ पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोगों की अभिरुचि रामलीला के प्रति बढे इसके लिए समवेत् चिंतन मनन की जरूरत बताई। 168 बर्ष पुरानी इस रामलीला के वैशिष्टय को लेकर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व रामलीला के अभिनय विभाग के पूर्व अध्यक्ष रहे पुरुषोत्तमदास रिछारिया ने इसके कोंच में पदार्पण से लेकर अब तक की रंगमंचीय यात्रा और इसके मैदानी आयामों के बाबत विस्तार से बताते हुए कहा कि इस मंच के कलाकारों को निरंतर प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चूंकि सिने स्टार और बुंदेलखंड पृथक प्रांत निर्माण के अगुवाकार राजा बुंदेला मौजूदा में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं और रामलीलाओं को लेेकर उनकी सोच विकास परक है लिहाजा वह प्रभावी पहल करके बुंदेलखंड में संचालित विभिन्न रामलीलाओं के लिए सरकारी फंडिंग की भी व्यवस्था करा सकते हैैं ताकि इन रामलीलाओं के समक्ष आर्थिक संकट जैसी स्थिति न उत्पन्न हो औैर इनका अनवरत मंचन होता रहे। 