उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बी०एल०ओ० को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

उरई। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान बी०एल०ओ० द्वारा गणना प्रपत्र वितरित कर संकलित किए जाने की कार्यवाही वर्तमान में गतिमान है। उक्त कार्यवाही दिनांक 04.12.2025 तक पूर्ण की जानी है।

मतदाताओं की सुविधा हेतु वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx पर जनसामान्य हेतु उपलब्ध है एवं जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर हेल्पडेस्क की स्थापना भी की गयी है । किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका टोलफ्री नम्बर 1950 एवं बेसिक नं0 05162-250288 है ।

उक्त अभियान में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले विधानसभा 221-उरई (अ0जा0) के बी0एल0ओ0 श्री देवेन्द्र कुमार, शिक्षामित्र, भाग संख्या 168, श्री वैभव कुमार शुक्ला, स0अ0, भाग संख्या 420, श्री सुदामा चक, स0अ0, भाग संख्या 115 को सुश्री नेहा व्याड्याल उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 221-उरई (अ0जा0) द्वारा एवं विधानसभा 220-कालपी के बी0एल0ओ0 श्रीमती सपना तिवारी, आंगनवाड़ी, भाग संख्या 413, सुश्री सोनम यादव, पंचायत स0, भाग संख्या 326, सुश्री सोनम वर्मा, पंचायत स0, भाग संख्या 381, को श्री मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 220-कालपी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में गणना प्रपत्रों के संकलन की कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क कर तत्काल भरे हुए गणना प्रपत्र जमा कराये जाने में आपका सहयोग अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन गणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से भी भरे जा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button