उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित हुई युवा कवियित्री ऋतु

कोंच क्षेत्र का नाम रोशन करने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई

कोंच (पीडी रिछारिया) बड़े अंतरराज्यीय काव्य मंचों पर अपनी मौलिक रचनाओं के जरिए कोंच नगर व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली युवा कवियित्री ऋतु चतुर्वेदी के देश की राजधानी नई दिल्ली में सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।

भारतीय बौद्ध महासंघ द्वारा कला, संस्कृति, साहित्य, आध्यात्म, राजनीति, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में देश के नागरिकों को हर वर्ष प्रदान किए जाने वाले सम्मान के तहत इस वर्ष ऋतु चतुर्वेदी को साहित्य के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है। ऋतु को यह सम्मान भारत रत्न और पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, आदेश गुप्ता, संत राकेशनंद महाराज, बौद्ध महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ प्रिय राहुल भारती ने प्रदान किया। रितु के सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभाशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button