पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व चलाया गया सदस्यता अभियान
काँग्रेस पार्टी से जुड़े नए सदस्यों से प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर की बात

उरई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा० अजय राय के निर्देश पर दिन मंगलवार 11 अक्टूबर को जिला जालौन के उरई विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदोई गूजर में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने किया।
इस अभियान में महिलाओं, छात्र छात्राओं एवम ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देश पर ये सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए कांग्रेस में शामिल सदस्यों से मोबाइल फोन से वार्ता की और कहा कि आपकी हर समस्या में कांग्रेस खड़ी रहेगी इसके अलावा उन्होंने बताया कि पूरे जिले में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया जायेगा ताकि जन जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर अंजली वर्मा, सुहानी, नेहा, श्वेता, उमाकांत, कर्ण सिंह, राजेश मिश्रा, सौरभ वर्मा, नैंसी, साक्षी मनीष मिश्रा, विकास वर्मा, अरुण दिवाकर सिंह, श्याम बहादुर, रामरतन प्रजापति, राघवेंद्र, रामजीलाल बुधौलिया आदि करीब पचास लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।