अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) व परशुराम सेना कालपी द्वारा श्रद्धांजलि सभा हुई सम्पन्न

– कथावाचक कन्हैया दीक्षित के पिता मोहन बाबू दीक्षित को दी गई 11000 रूपयें की आर्थिक सहायता
कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) व परशुराम सेना कालपी ईकाई द्वारा गत दिनों यमुना नदी में डूबने से हुई नगर के दो होनहार बालकों की आत्मा की शान्ति के लियें आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये व दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लियें ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी सख्यां में लोगो ने कन्हैया दीक्षित के घर पहुंचकर 11000 रूपये की आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर रामकरन दास जी महाराज व संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया।
रविवार की शाम 5 बजे नवनिर्मित दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में नागा गद्दी श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर बडा स्थान कालपी के महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 रामकरन दास जी महाराज की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा व परशुराम सेना कालपी ईकाई के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गत 10 जून को बिहारी जी घाट किलाघाट कालपी में यमुना नदी में डूबने से नगर के होनहार बालक राहुल द्विवेदी व कथा वाचक कन्हैया दीक्षित के निधन पर गमगीन माहौल के बीच राम पाण्डेय व श्याम पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के बीच पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि तथा दो मिनट का मौन रखकर तथा इसके उपरान्त कैंडिल जलाकर दो मृत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गी। इस दौरान समाज की ओर से कथावाचक कन्हैया दीक्षित के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुये 11000 रूपये की आर्थिक सहायता उनके घर पहुंचकर मृतक के पिता मोहन बाबू दीक्षित को राहुल द्विवेदी के भाई ऋषभ द्विवेदी के द्वारा संगठन द्वारा प्रदान की गई तथा उनकी बेटी की शादी की जिम्मेदारी नगर के ब्राह्मण समाज ने लेने की बात कही। इस श्रद्धांजलि सभा में महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायण मन्दिर राम करन दास जी महाराज, पडित योगेन्द्र नारायण शुक्ला वैध जी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजू पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, बृजगोपाल द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, राम कुमार तिवारी एड0, मनोज चतुर्वेदी, हरिश्चन्द्र दीक्षित, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश बाजपेयी, आरएन शुक्ला, विनय तिवारी मसगायां, अनुराग दुवे, बुलबुल पाठक, आशुतोष नगाइच, आर्दश मिश्रा, विवेक तिवारी, दीपू तिवारी, सुमित अवस्थी, वेदान्श तिवारी, दीपू तिवारी, योगेश द्विवेदी, आश नारायण द्विवेदी, अशोक तिवारी, आनन्द शर्मा, अरविन्द शुक्ला, अमित तिवारी उसरगांव, अमित पाण्डेय नगर अध्यक्ष भाजपा, जीतू तिवारी, रोहणी शर्मा, राम पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, शरद शुक्ला, दीपक शर्मा, नीलाभ शुक्ला, कन्हैया मिश्रा, शिव कुमार तिवारी, डा0 अनिल दीक्षित निवाहना वाले, हर्षित त्रिपाठी, प्रकाश नारायण द्विवेदी, अशोक बाजपेई रामगंज, आशीष बाजपेयी, शरद शुक्ला, प्रशान्त शुक्ला, मोहित मिश्रा, सन्दीप चन्सौलिया, राम सुन्दर तिवारी, श्रीदयाल मिश्रा, सुबोध द्विवेदी, रामदत्त मोनस, रामदास तिवारी, बकिम तिवारी, प्रेम नारायण पाण्डेय, गोविन्द नारायण तिवारी, राहुल मिश्रा, अजय शर्मा, राम-सीता शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, मोहित दीक्षित, अतिन शर्मा, गौरव विश्नोई, कृष्ण कुमार दीक्षित, अश्वनी शुक्ला, रोहणी शर्मा, ओमजी शुक्ला, ललित दुवे, विनोद पाठक, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, प्रदीप दीक्षित, रिंकू शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, सत्यम बाजपेई, अभिनव शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, विनायक शुक्ला, प्रतीक नगाइच, अभय नगाइच, मोहित तिवारी, विशाल, सुनील शुक्ला, कोमेश पाठक, सन्जू नगाइच, शाश्वत मिश्रा, राहुल द्विवेदी, विश्वेष मिश्रा, आशुतोष, कुलदीप पाण्डेय, आकाश द्विवेदी, रूप नारायण मिश्रा, राकेश तिवारी, लाला पाण्डेय आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।