उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
जीआरपी थाना पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस

कोंच। जीआरपी थाना पुलिस ने नगर के बाजार इलाके में एक घर के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी संजय अग्रवाल के विरुद्ध वर्ष 2002 में जीआरपी थाना उरई में एक मामले को लेकर दफा 420, 421, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उक्त मुकदमे में न्यायालय में तारीखों पर हाजिर न होने के चलते न्यायालय द्वारा संजय के विरुद्ध दफा 82 का नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार को जीआरपी थाना के दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर संजय के घर के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर उद्घोषणा कराई। दरोगा महेंद्र प्रताप ने बताया कि इसके बाद दफा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।



