उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

वैदिक मंत्रों के साथ बिराजे प्रथम पूज्य श्री गणेश

कालपी। श्याम पैलेस सांस्कृतिक मण्डल द्वारा आयोजित छठवा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस प्रथम पूज्य भगवान श्री गजानन का वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर के मुख्य बाजार टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में छठवा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य सुरेश शास्त्री, रामजी आचार्य, शिवम महाराज द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गजानन का अभिषेक आदि कराकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा सिद्धि योग सत्संग मंडल के कुलदीप नारायण शुक्ला,शरद शुक्ला, विदित शुक्ला आदि के द्वारा भगवान गजानन की भव्य आरती कर उपस्थित श्रोताओं को मंदमुग्ध किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से फायर सर्विस अधिकारी महेन्द्र बाजपेई, संजय गुप्ता मुंबई, संदीप गुप्ता, दीपक धवन, डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिवकुमार कनौडिया, प्रेम कुमार गुप्ता, रामदत्त मोनस, हरभूषण सिंह चौहान, पारस पुरवार, उमेश सिंह परमार, धीरज पुरवार, यश गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, सफल धवन, अव्यान गुप्ता, राजू पाठक, आर एन शुक्ला, गगन गुप्ता, नमन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, वैभव मित्तल, उमेश पाल, रत्नेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, राम बिहारी पुरवार, सुरेश सिंह, राजू पुरवार, उमेश पुरवार, अमित पुरवार, श्रीमती अमिता गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता, नीतू मिश्रा, शारदा मिश्रा, अर्चना मिश्रा, सुबर सिंह परमार, मोनिका शर्मा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

वहीं नगर के प्राचीन मराठा कालीन गणेश मंदिर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिली मंदिर के पुजारी अनिल काहनेरे द्वारा दोपहर 12 बजे व शाम 7 बजे भव्य आरती की गई। इस दौरान पुलिस व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button