उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अधिवक्ताओं ने दसवें दिन जुलूस निकालकर किया धरना प्रदर्शन

कालपी। हापुड़ काण्ड की घटना को लेकर अधिवक्ताओ में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भारी नाराजगी देखने को मिल रही है बुधवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने दसवें दिन जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया।

बुधवार को बार संघ के अध्यक्ष जय किशोर कुलश्रेष्ठ ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी के0 के0 सिंह को प्रमुख सचिव को संबोधित एक ज्ञापन देते हुये बताया कि 20 अगस्त को जनपद हापुड़ तथा अन्य जनपदों में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न तथा हत्या की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही है वहीं शासन के द्वारा अधिवक्ताओं की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है कालपी के समस्त अधिवक्ता बार काउंसिल के आदेश पर आज हम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा है

हमारी मांग है कि जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी तथा एसपी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए जिन पुलिसकर्मियों के द्वारा लाठीचार्ज की घटना की है उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस ने जो मुकदमे दर्ज किये हैं उन मुकदमों को शीघ्र वापस लिया जाये। एडवोकेट प्रोडक्शन पारित करके पूरे प्रदेश में लागू किया जाये तथा जो अधिवक्ता हमले में घायल हुये हैं तथा हत्यायें हुई है ऐसे अधिवक्ता के परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाये। इससे पूर्व अधिवक्ताओ ने जुलूस निकाला तथा धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश बाबू श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, राधेश्याम गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृज नारायण तिवारी, मनोज जाटव, देवेंद्र श्रीवास्तव, रवि तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मोहित, दीपचंद सैनी आदि बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद थे।

इसी क्रम में उरई मुख्यालय में भी दर्जनों अधिवक्ताओं ने हापुड़ सहित अन्य जनपदों में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न तथा हत्या की घटना को लेकर लगातार अपना विरोध एवं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आज एक बार फिर न्यायालय से फुट मार्च करते हुए एवं पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहाँ सभी अधिवक्ता इकट्ठे होकर सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button