उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कुत्ते को बांधने को कहा तो पड़ोसी ने मार दी कुल्हाड़ी

कालपी। गली में घूम रहे कुत्ते को बाधने के लिए कहा तो नाराज दबँग ने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी युवक अनूप पाण्डेय अपने घर से कहा जाने के लिए निकला था इसी दौरान पड़ोसी महताब सिंह यादव गुटर यादव का कुत्ता गली में टहल रहा था जिसके खौफ के चलते युवक ने पडोसी से कुत्ता बांधने के लिए कहा तो वह नाराज होकर हमलावर हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे युवक को गंभीर चोट आई है जिसे परिजनों ने सीएचसी में इलाज के लिए दाखिल कराया है। घायल के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। सूत्रों की मानें तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं तो मोहल्ले के लोगों की माने तो कुत्ता तो एक बहाना है और आरोपी हमलावर एक जमीन के मामले को लेकर युवक से खफा था। घायल ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है जिसमें जमीन के मुहायदे मे गवाही से मना करने की धमकी देने का भी जिक्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button