उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
सपा जिलाध्यक्ष ने की विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी जालौन के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने आज जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
उन्होंने उरई विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव को, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष परमात्मा शरण त्रिपाठी फ़ौजी को और विधानसभा अध्यक्ष कालपी विजय कुशवाहा निस्वा को नामित किया है। उन्होंने नव नामित विधानसभा अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी बना कर जिला कार्यालय में जमा करेंगे।