32वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

कोंच (पीडी रिछारिया) देश के सातवें प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस ने उनका स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन करते हुए उनके कृत कार्यों को याद किया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के आवास पर एकत्रित हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्व. राजीव गांधी के देश की भलाई के लिए किए गए कामों को याद करते हुए कहा कि स्व. गांधी भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने इसके माध्यम से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। इस अवसर पर नगर पालिका चुनाव में अलग अलग वार्डों से पार्टी के सिम्बल पर चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित सभासद आजादउद्दीन, सीमा देवी, वेद प्रकाश दुबे व शमसुद्दीन मंसूरी को नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीनारायण दीक्षित, डॉ. सरिता वर्मा, अखिल वैद, जफर भाई, सरताजुद्दीन, अवधेश अवस्थी, विनोद कुशवाहा, संतोष बाबा, विशाल अहमद कैफी, भोलाराम, रामकिशोर पुरोहित, ओमप्रकाश कौशिक, विनोद दुवे आदि मौजूद रहे।