जिले में उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में हुआ बड़ा बदलाव
अंगद बने कोंच उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) एवं राजेश बनाया न्यायिक उपजिलाधिकारी

कोंच (पीडी रिछारिया) जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जिले में उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक पैमाने पर बदलाव किया है जिसमें माधौगढ़ के उपजिलाधिकारी अंगद सिंह को कोंच का नया उपजिलाधिकारी प्रशासनिक बनाया गया है जबकि उपजिलाधिकारी उरई राजेश सिंह को वहां से हटाकर कोंच में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव की मतगणना निपटते ही खत्म हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के बाद जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने को लेकर उपजिलाधिकारी प्रशासनिक और न्यायिक को बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया है। इस फेरबदल में कोंच भी प्रभावित हुआ है। यहां से उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) रहे कृष्ण कुमार सिंह को हटाकर उपजिलाधिकारी कालपी और उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शिवनारायण को हटाकर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ के पद पर भेजा गया है।