उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

सीमा विस्तार के बाद कोंच में 52,493 वोटर बनाएंगे की पहली शहरी सरकार

वार्डों के बेतरतीब निर्धारण ने बिगाड़ा कइयों का जायका, गड़बड़ाए जातीय समीकरण

कोंच (पीडी रिछारिया) आसन्न निकाय चुनाव कई मायनों में काफी दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि इस बार पालिका के सभी वार्डों की सूरत बदली बदली नजर आ रही है। वार्डों के बेतरतीब निर्धारण ने कइयों के मुंह का स्वाद कसैला करके रख दिया है क्योंकि सीमा विस्तार वाले इलाके जिन वार्डों में जोड़े गए हैं उन वार्डों में जातीय समीकरण बुरी तरह गड़बड़ा गए हैं।

पालिका सीमा विस्तार के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें 52 हजार 493 मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने वाले हैं। इस चुनाव में सीमा विस्तार वाले इलाकों को शामिल करने के बाद 5 हजार 259 वोटों का इजाफा हुआ है। मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले यहां की मतदाता संख्या 47 हजार 234 थी जो दिसंबर 2022 में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बढ़कर 51 हजार 624 हो गई थी। इसके बाद ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला कोर्ट में जाने के बाद जब एक बार फिर 2023 में पुनरीक्षण हुआ तो वोटर संख्या 52 हजार 493 हो गई।

हालांकि पहले कहा जा रहा था कि छोटे बड़े वार्ड होने का किस्सा खत्म हो जाएगा और सभी वार्डों में कमोवेश एक समान मतदाता होने वाले हैं, इस नई व्यवस्था को शासन ने भी मंजूरी दे दी थी लेकिन शायद यह योजना परवान चढ़ने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई है। वार्डों की सूरत में बदलाव तो हुआ है लेकिन एक समान वोटरों वाला फार्मूला लागू नहीं हो सका है।

बता दें कि साल 2022 में ही पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हुआ है जिसमें पालिका क्षेत्र के आसपास की आबादी का भी समायोजन किया गया है। अभी चूंकि वर्ष 2021 की जनगणना हुई नहीं है सो वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बना कर वार्डों का पुनर्निर्धारण किया गया है। कोंच निकाय क्षेत्र में 25 वार्ड हैं, वर्ष 2022 के आखिरी और फिर 2023 के शुरुआत में हुए मतदाता पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या 52 हजार 493 हो गई है। वार्डों में मतदाताओं की संख्या में एक रूपता नहीं होने के कारण उनका क्षेत्र घटाया बढ़ाया गया है।

उरई की एक निजी एजेंसी से इसका सर्वे कराया गया था। उक्त एजेंसी ने जो सर्वे किया था उसके मुताबिक हर वार्ड में करीब दो हजार मतदाताओं को समायोजित करने की योजना थी जिसे शासन की मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन इस निर्धारण को लेकर तमाम आपत्तियां दर्ज कराई गई जिसके चलते इस निर्धारण में उलटफेर करना पड़ा। ऐसी स्थिति में वार्डों की सूरत के साथ जातीय समीकरण भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं।

नए बदलाव को लेकर ऐसे कइयों के अरमानों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है जो पिछले कई महीनों से वार्ड सभासदी के लिए होमवर्क करने में जुटे थे। उनके लिए परेशान करने वाली बात यह है वे महीनों से इस बदली हुई व्यवस्था का अध्ययन करने में जुटे हैं लेकिन अभी भी गणित उनके समझ में नहीं आ रहा है। इसके अलावा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए भी बदले हुए जातीय समीकरण परेशानी का सबब बने हैं।

पालिका अंतर्गत तमाम घट बढ के बाद वार्डों में जो वोटर संख्या हुई है उसमें सबसे ज्यादा 4163 वोटर पटेल नगर पूर्वी वार्ड संख्या 19 और सबसे कम 1216 वोटर प्रताप नगर दक्षिणी वार्ड संख्या 7 में हैं। वार्ड संख्या 1 गांधी नगर पूर्वी 3104, वार्ड संख्या 2 मालवीय नगर दक्षिणी 2612, वार्ड संख्या 3 गोखले नगर पश्चिमी 1780, वार्ड संख्या 4 आराजी लेन पूर्वी 2121, वार्ड संख्या 5 भगतसिंह नगर पूर्वी 2190, वार्ड संख्या 6 जयप्रकाश नगर उत्तरी 1616, वार्ड संख्या 7 प्रतापनगर दक्षिणी 1216, वार्ड संख्या 8 जवाहर नगर पश्चिमी 1854, वार्ड संख्या 9 तिलक नगर उत्तरी 1561, वार्ड संख्या 10 मालवीय नगर उत्तरी 1622, वार्ड संख्या 11 गांधी नगर पश्चिमी 2371, वार्ड संख्या 12 भगतसिंह नगर पश्चिमी 1829, वार्ड संख्या 13 पटेल नगर पश्चिमी 2240, वार्ड संख्या 14 आजाद नगर पश्चिमी 2318, वार्ड संख्या 15 जवाहर नगर पूर्वी 3513, वार्ड संख्या 16 गोखले नगर पूर्वी 1998, वार्ड संख्या 17 सुभाष नगर दक्षिणी 1689, वार्ड संख्या 18 प्रताप नगर उत्तरी 1574, वार्ड संख्या 19 पटेल नगर पूर्वी 4163, वार्ड संख्या 20 आजाद नगर पूर्वी 1782, वार्ड संख्या 21 जयप्रकाश नगर दक्षिणी 1844, वार्ड संख्या 22 सुभाष नगर उत्तरी 1334, वार्ड संख्या 23 लाजपत नगर संपूर्ण 1271, वार्ड संख्या 24 तिलक नगर दक्षिणी 2294, वार्ड संख्या 25 आराजी लेन पश्चिमी में 2138 मतदाता हैं।

उधर, तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले एक और निकाय नगर पंचायत नदीगांव में दस वार्ड सदस्यों के साथ साथ अध्यक्ष के भविष्य का फैसला 7112 मतदाता लिखने जा रहे हैं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या 1 कटरा मुहाल में 922, वार्ड संख्या 2 छिपन मुहाल में 684, वार्ड संख्या 3 चोपड़ा मुहाल में 638, वार्ड संख्या 4 घोसीपुरा में 564, वार्ड संख्या 5 बाजार मुहाल में 754, वार्ड संख्या 6 ब्लॉक मुहाल में 774, वार्ड संख्या 7 परिहार मुहाल में 753, वार्ड संख्या 8 कछियाना मुहाल में 493, वार्ड संख्या 9 शीशगर में 787 तथा वार्ड संख्या 10 राधावल्लभ में 743 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 4 मई को करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button