उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पानी की एक एक बूँद के लिए तरस रहे कालपी के कॉलोनीवासी

विगत दो सप्ताह से प्रभावित है जलापूर्ति, एसडीएम से लगाई गुहार

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा) नगर के रेलवे लाइन के किनारे बनी कांशीराम कॉलोनी में दो सप्ताह से जलापूर्ति प्रभावित हैं। बाशिन्दो को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को इसी समस्या को लेकर नगर के समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की तथा समस्या के निस्तारण की मांग की।

मालूम हो कि नगर के मोहल्ला आलमपुर में शासन द्वारा निर्मित कांशीराम कॉलोनी स्थित है। जिसमें बड़ी संख्या में गरीब परिवार निवासरत हैं यहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद कालपी की है लेकिन कई वर्षों तक यहां के निवासी रोशनी से बंचित रहे तथा बड़े संघर्ष के बाद यहां बिजली पहुंची सकी। लेकिन बाशिंदों की समस्याएं कम नहीं हो रही है अब कॉलोनी में जल आपूर्ति करने वाले नलकूप की मोटर खराब हो गई है। जिससे वहां की जलापूर्ति बंद है लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद नगर पालिका परिषद में उक्त खराब पड़ी मोटर को दुरस्त नहीं कराया है आलम यह है कि लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है और इसी समस्या को लेकर सोमवार को नगर के समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को पत्र सौंपा है जिसमें काशीराम कॉलोनी में रहने वाली गरीब जनता की परेशानियों का जिक्र किया गया है उपजिलाधिकारी ने भी जनता की मूलभूत समस्या पर गंभीर रुख अपनाया है उन्होंने नगर पालिका परिषद को अतिशीघ्र जनता को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं इस दौरान ऐनुल हसन मंसूरी, अरविंद सिंह राठौर, मलखान सिंह पाल, श्याम यादव, अखिलेश अहिरवार, फारूक अंसारी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button