उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

मटर बेच कर लौट रहे किसान पर तमंचा तान कर छीने 18 हजार रुपये

कोंच (पीडी रिछारिया) कोंच के बाजार में शनिवार की रात मटर बेच कर वापस गांव लौट रहे किसान पर दबंग ने तमंचा तान कर 18 हजार रुपए छीन लिए। इस तरह का आरोप लगाते हुए उक्त किसान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। किसान ने पैसों की लूट करने वाले दबंग की पहचान पड़ोसी गांव के रहने वाले के रूप में बताई है।

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैमरा निवासी करन सिंह पुत्र रामनाथ ने कोंच कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह कोंच मंडी में हरी मटर की फलियां बेचकर ट्रैक्टर से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी कस्बे से दो किमी दूर स्थित ठाकुर बाबा के समीप ग्राम लाडूपुरा निवासी जान पहचान के एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। उसके रुकते ही उक्त व्यक्ति ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर लात घूसों से उसे मारापीटा और फिर तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे 18 हजार रुपए छीन लिए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

करन सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति काफी दबंग है और आए दिन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उसका कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला रंगदारी का समझ में आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button