उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा कोचिंग सेंटरों में चलाई जा रही जागरूकता कार्यशाला

उरई/जालौन। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा लगातार कोचिंग सेंटरों में जागरूकता कार्यशाला चलाई जा रही है। झाँसी रोड उरई स्थित इन्फिनिटी विजन कोचिंग सेंटर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वयंप्रभा दुबे ने स्कूलों और कॉलेजों के बाद अब कोचिंग सेंटरों में जागरूकता अभियान चलाया है विगत माह से लगातार वह अलग अलग कोचिंग सेंटरों में कार्यक्रम आयोजित कर रहीं हैं जिसमे विभिन्न स्कूलों के बच्चों को एक साथ उनके मानवाधिकारों से अवगत कराया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वयंप्रभा दुबे ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाएं यदि बेटा व बेटी संस्कारवान होंगे तो समाज मे आने वाली समस्याएं अपने आप ही खत्म हो जाएंगी साथ ही बच्चों को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को उनके मौलिक अधिकार एवं अधिकारों की रक्षा के सूत्र बताए गए साथ ही उन्होंने बताया संगठन कैसे पीड़ितों की मदद करता है। जिलाध्यक्ष आलोक खरे ने संगठन के कार्यों व दायित्वों के बारे में अवगत कराया प्रदेश महासचिव रचना श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन बुन्देलखण्ड अध्यक्ष हरिशंकर साहू द्वारा किया गया। बुंदेलखण्ड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. विश्वप्रभा त्रिपाठी, बुन्देलखण्ड उपाध्यक्ष वैभव दुबे, मंडल संरक्षक महेश अरोड़ा, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रार्थना द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिंह गौर, नगर अध्यक्ष मुक्ति चतुर्वेदी, नगर सचिव प्रीति गुप्ता, संतोषी, सक्रिय लक्षमण दास बाबानी, सुधांशु, राजू एवं कोचिंग सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button