फॉलोअप ! चार दिन बीत जाने के बाद भी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

जालौन (बृजेश उदैनिया) नगर में दो सर्राफा व्यापारियों की दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस के 4 दिन बीत जाने के बाद भी हाथ खाली लोगों ने जल्द खुलासे की मांग की।
शनिवार की रात में नगर के मुख्य बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित दो सर्राफा व्यापारियों की दुकानों का अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाते हुए उसके पीछे के दरवाजे को तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली थी। चोरी के मामले में आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस के हाथ खाली हैं। तो वहीं चौकी इंचार्ज अमित राजावत तथा कोतवाल कुलदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के मामले की गहराई से जांच की जा रही है तथा दोषियों को जल्दी पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चोरों का आतंक पुलिस चौकी के पास ही स्थित सोने-चांदी तथा कपड़े की दो दुकानो का पीछे का दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात तथा नगदी चोरी कर पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी और एडीशनल एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को मामले का जल्द खुलासा किये जाने के आदेश के बाबजूद भी चार दिन बीत जाने पर पुलिस के हाथ खाली है। सर्राफा व्यापारी विशाल सोनी पुत्र प्रमोद सोनी मोहल्ला फर्दनावीस की दुकान सोने चांदी के आभूषणों के अलावा कपड़ों की भी दुकान है। जिसका दरवाजा चौकी के ऊपर की ओर पीछे से खुलता है। जिसमें चोरों ने दरवाजा तोड़कर नगदी 12 हजार तथा सोने की और चांदी के आभूषणों सहित तकरीबन दो लाख रूपये के आस-पास की चोरी हुई। वहीं मोहल्ला चौधरयाना निवासी राम जी स्वर्णकार पुत्र श्री राम की दुकान में 4 किलो चांदी का सामान तथा तकरीबन 30 ग्राम के आस-पास सोने के आभूषण की चोरी हुई है। जो तकरीबन 5 लाख के जेवरात और 10 हजार नगदी अज्ञात चोरों ने चुराए।



