भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कालपी यमुना पुल पर भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा) अफरा-तफरी के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कालपी यमुना पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया वही बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके स्वागत करने व उनसे मिलने से वंचित रह गये। जिसकी नाराजगी भी देखने को मिली।
सोमवार को लखनऊ से झांसी जाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ घन्टे बिलम्ब से पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी पहुचें ही जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे अफरा तफरी मच गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यकताओं को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी इसी बीच वह जितना मिल सकते से नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले तथा अपनी गाड़ी में बैठकर झांसी के लिये रवाना हो गये। मजे की बात तो यह रही की की नेताओं को भी धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा जबकि कई जन प्रतिनिधि धक्का मुक्की के चक्कर में दूर खड़े रहे। अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता इतनी अनुशासन हीनता करेगे यह किसी ने भी नही सोचा था। इस धक्का मुक्की का शिकार कई महिला नेत्रियों को भी करना पड़ा तथा प्रदेश अध्यक्ष की माला व स्मृति चिन्ह लेकर आये कार्यकर्ताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा तो कई कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध स्वागत स्थल पर किया तो कुछ ने शोसल मीडिया में डालकर किया। स्वागत के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक मूलचंद निरंजन, विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक डॉक्टर अरूण मल्होत्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, अमरदीप पाण्डेय, शशिकांत सिंह चौहान, दिनेश चौधरी, जगत सिंह यादव, बाबू सिंह यादव, हरेन्द्र विक्रम सिंह, अंकित सिंह, कोमल सिंह, कमल सोनी, कल्लू सोनी, अशोक बाजपेई, राघवेंद्र सिंह जादौन, प्रदीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुनील गुप्ता सभासद, कुमकुम सिंह, सुभाष परमार, जीतू तिवारी, राजेश द्विवेदी, रवि यादव, अंकित गुप्ता, संजय सोनकर, अमन श्रीवास्तव, रोहिणी शर्मा, भारत सिंह यादव, सतेन्द्र सिंह चौहान आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।