उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

आटा टोल प्लाजा पर रक्तदान शिविर एवं नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

उरई। आज दिन मंगलवार 27 जनवरी को ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अंतर्गत जनपद के उपशा/आटा टोल प्लाजा पर आटा टोल प्रबन्धन समिति, जिला चिकित्सालय उरई के ब्लड बैंक स्टाफ व नेत्र परीक्षण स्टाफ एवं भारतीय रेडक्रास सोसाइटी एवं परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से रक्तदान शिविर तथा नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में वाहन चालकों/परिचालकों के नेत्र की जाँच डा० अखिलेश- चिकित्साधिकारी, रोहित सोनी, हरिश्चन्द्र, श्वेता सिंह द्वारा की गयी तथा जाँचोंपरान्त यथा आवश्यक सुझाव व सलाह भी दी गयी एवं निशुल्क चश्में वितरित किये गये।

आटा टोल प्रबन्धन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया गया इसके साथ-साथ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल में तैनात भूतपूर्व सैनिक द्वारा भी रक्तदान किया गया। जिसमें डा० अमन आनन्द-मेडिकल आफीसर, नितीशा-नर्सिंग आफिसर, निधि-डाटा आपरेट, कृष्ण कन्हैया-लैव टैक्नीशियन, राकेश साहू-लैव टैक्नीशियन, प्रदीप वर्मा-लैव अटेंडेंट, आफताफ उल्ल-लैव अटेंडेंट, द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की जाँच करते हुए रक्त लिया गया।

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी एवं जिला चिकित्सालय की ओर से समस्त रक्तदाताओं एवं टोल प्रबन्धन को समस्त समाजसेवी, समस्त चिकित्सकों, टोल प्रबन्धन की उपस्थित में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम द्वारा इस अवसर पर प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम उपशा/आटा टोल प्रबन्धन से अंकेश श्रीवास्तव, मो० इरफान अहमद, अंकित हरवाल, अंकित कुमार, अरविन्द्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, रोहित सिंह तथा रेड क्रास सोसाइटी से डा० नरेश कुमार वर्मा, डा० ममता स्वर्णकार, अब्दुल अलीम खान, महावीर तरसौलिया आदि समाज सेवी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में उपशा/आटा टोल प्रबन्धन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल जालौन द्वारा उपस्थित जनसमूह हो सड़क सुरक्षा महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button