उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

मार्च से निर्माणाधीन जोधर रफटा पुल से अवागवन शुरु होने के संकेत

आखिरी चरण में निर्माणाधीन जोधर रफटा का पुल
जेई अवधेश शर्मा की रेख देख में मानक के अनुसार चल रहा निर्माणाधीन कार्य
कालपी/जालौनउ.प्र राज्य सेतु निगम ईकाई उरई द्वारा निमार्णाधीन कालपी मगरौल संपर्क मार्ग व्यास मंदिर गेट के आगे जोधर रपटा पुल का निर्माण कार्य आखरी चरण में चल रहा है जिसका निमार्ण कार्य लगभग माह मार्च में पूरा होनी की संभावना है।
उक्त निर्माणाधीन पुल का कार्य आखिरी चरण में चल रहा है जिसकी उ. प्र. राज्य सेतु निगम निर्माण ईकाई उरई के जेई अवधेश शर्मा ने अपनी रेख देख में आखिरी कंकरीक बीम का कार्य कराते हुये बताया कि उक्त निर्माण कार्य में गुणवक्ता को बरीयता दी गई है। तथा मेरी मौजूदगी में मानक के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया गया है। जो आखिरी चरण में चल रहा है जो लगभग मार्च माह में पुल से आवागवन शुरु कराने का प्रयास है। उन्होने बताया कि उक्त पुल का निर्माण कार्य लागत 472.19 लाख है। उक्त निर्माणाधीन जोधर पुल का क्षेत्रीय विधायक कुं. नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने 7 मार्च 2019 को विधि विधान से भूमि पूजन व रपटा पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। जो 472.19 लाख से निर्माणकार्य होना था। भाजपा के तेजतर्रार नेता व जिला कार्य समिति के सदस्य राघवेन्द्र सिंह जादौन एड़ ने अपनी राह प्रकट करते हुये प्रेस को बताया कि उक्त जोधर रफटा का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दर्जनों गांवों के लोगों को अब यमुना नदी की बाढ़ से सामना नही करना पड़ेगा आसानी से अवागवन होगा उक्त पुल उक्त क्षेत्र के लिये सेतु पुल का कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button