उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नवनियुक्त विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

कोंच (पीडी रिछारिया) हाल ही में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए सुमित प्रताप सिंह का उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया एवं मिष्ठान्न वितरित किया। इस नई जिम्मेदारी को लेकर सुमित प्रताप ने कहा, ये कोई राजनैतिक संगठन नहीं है बल्कि हिंदू समाज को एकजुट करने वाला संगठन है। सभी हिंदुओं का सम्मान हो, ये उनकी प्राथमिकता है। हिंदू समाज की हर परेशानी में विश्व हिंदू परिषद उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने दलितों को संगठन से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा दलित बस्ती एवं बाल्मीकि बस्ती में जाकर उनको परिषद में जोड़ने का काम करेंगे, जगह जगह सुंदर कांड, हनुमान चालीसा व रामायण पाठ के आयोजन कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button