उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कोंच में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

कोंच (पीडी रिछारिया) लोकसभा उपचुनाव में सपा के अभेद्य किले आजमगढ़ और रामपुर में भगवा ने जबर्दस्त सेंधमारी करते हुए जो ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है उससे भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं।
आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और रामपुर सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी की ऐतिहासिक जीत पर यहां मारकंडेश्वर तिराहे पर गोले दागकर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि डबल इंजन सरकार की स्वीकार्यता पर जनता ने मोहर लगाई है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, सोनू पटेल, राघवेंद्र निरंजन, दीपक तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सौरव पुरवार, रोहन नामदेव, अजय कुशवाहा छोटू, विकास दुवे, रामजी अग्रवाल, हनी अग्रवाल, मुकेश राठौर, आकाश दुवे, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button