उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

“यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान” को प्रदेश के सभी जिलों में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन : दीनदयाल काका

राजनीतिक दलों के कई नेता पार्टी के संपर्क में, जल्द लेंगे पार्टी की सदस्यता
उरई। एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनदयाल काका ने बताया कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इस अभियान के तहत एक सप्ताह मे गुरुवार तक 14 लाख 66 हजार 947 नए सदस्य बन चुके है।
उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में है जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे । योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष काका ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत नही होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

कई स्तर पर हो रही अभियान की समीक्षा :
जिला अध्यक्ष काका ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button