उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के साथ निकला विजय जुलूस, मनाया जीत का जश्न

कालपी (जालौन) सूबे की सत्ता में आये दूसरी बार योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलडोजर के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला गया तथा जीत का जश्न मनाया गया।

शुक्रवार को नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूबे में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही नगर में जय श्री राम के जयघोष के साथ विजय जुलूस पूर्व भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के जनसम्पर्क कार्यालय से निकाला गया। जोकि नगर के मुख्य बाजार आदि में निकाला गया। इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से दो बुलडोजर आकर्षण का केन्द्र बने थे तथा उसमें भाजपा कार्यकर्ता विराजमान थे। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कल्लू ठाकुर, दिनेश चौधरी, बृम्हा सिंह यादव, संजय सोनकर, सुनील गुप्ता सभासद, प्रशान्त सेंगर, आशू ठाकुर, अंकित ठाकुर, जीतू तिवारी, अमरदीप पाण्डेय, काका ठाकुर, राजेश द्विवेदी, विजय सिंह उसरगांव, सन्तोष राठौर, दीपक शर्मा, राकेश पुरवार, आशीष चतुर्वेदी, अतुल सिंह चौहान, सुरेश प्रजापति, वैभव विश्नोई, हर्ष विश्नोई, बब्लू राणा, हर्षित खन्ना, विपिन पुरवार, सन्दीप पाण्डेय, सुरजीत सिंह, गब्बदे बाल्मीकि, मोहन शुक्ला, सुबोध द्विवेदी, बाबू सिंह यादव, जगत यादव, कोमल सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button