चुनावी तैयारियों को लेकर सपा ने सहयोगी दलों के साथ की विधानसभा स्तरीय बैठक

उरई (जालौन) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के निर्देशन पर जिले की तीनों विधानसभाओ में विधानसभा अध्यक्षो नेतृत्व में सहयोगी दलों के साथ विधानसभा स्तर पर बैठक की।
उरई विधानसभा की बैठक पार्टी कार्यालय उरई में विधानसभा अध्यक्ष भानू राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महासचिव उरई शबीउददीन ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष भानू राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभाष चन्द्र प्रजापति राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा अध्यक्ष राजू प्रजापति , प्रभारी राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष संतराम कुशवाहा, सह प्रभारी ज्ञान सिंह राजपूत नगर अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, महासचिव शबीउददीन, नगर अध्यक्ष जालौन सोनू मंसूरी, पूर्व नगर अध्यक्ष इकवाल मंसूरी, कोटरा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, मधुसूदन परिहार, संतोष कोरी, गुलाब सिंह जाटव, महेंद्र कठैरिया, महेश शिरोमणि, दरयाव सिंह यादव, गणेश दत्त गिरि राकेश पटेल सोमई, प्रताप सिंह यादव, शनि यादव,अनुरूद्ध द्विवेदी, हाजी जमील, सुरेंद्र बरधर, मैयादीन पांचाल, कय्यूम करीमी, विनोद वर्मा, अनूप वाल्मीकि, मगन मंसूरी, सकील अंसारी, राम सिंह करमेर, राजू भाटिया, ब्रम्ह प्रकाश ओझा, मानसिंह पाल, मनीष वर्मा, भानू तिवारी,जीतू कुकरगांव, मुर्शीद चिश्ती, शब्बीर, आजाद खरुसा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं माधौगढ़ विधानसभा की बैठक गुलाब धर्मशाला खकसीस में विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें अशोक राठौर, दीपराज गुर्जर, केके प्रजापति, परमात्मा शरण, उम्मेद सिंह यादव,तेज सिंह धूता, नाथूराम कुशवाहा, छोटू टाईगर, रामेंद्र ब्यौना, परमानंद कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, भरत लाल पाल, आशुतोष दुबे, विक्रम सिंह यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश राठौर, नितिन गुर्जर, रामेंद्र गुर्जर, पंकज पटेल, अमर सिंह दोहरे, हेमंत प्रजापति, अनीता राठौर, शांतनु यादव, पतलेश राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कालपी विधानसभा क्षेत्र की बैठक श्याम पैलेस कालपी में विधानसभा अध्यक्ष विजय निस्वा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव जैनुलाबदीन उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रसपा के प्रदेशीय नेता विष्णुपाल सिंह गुर्जर, शाकिर अली कदौरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू महेवा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजहर बेग, अजीत यादव, अमर सिंह चंदेल, राघव अग्निहोत्री, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।