उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सरस्वती बालिका इण्टर काॅलेज उरई में महिला विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

उरई (जालौन) राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत संयुक्त रूप से छात्राओं/महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु सरस्वती बालिका इण्टर काॅलेज उरई में महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश तरूण सक्सेना के निर्देशन में आयोजित इस विशेष शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेनू यादव द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनायों व परियोजनाओं की जानकारी देते हुये प्राधिकरण की संरचना, इसके उद्देश्य व कार्यों के विषय में उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को बताया गया। इसके साथ-साथ उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14,15,19 एवं 21 में महिलाओं के सम्बन्ध में उल्लिखित कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं को उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह देते हुये महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिये बनाये गये विभिन्न कानूनो की विस्तार से जानकारी दी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स-पर्सन राजकुमारी निषाद, एडवोकेट एवं साधना त्रिपाठी एडवोकेट ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका और संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। स्थायी लोकअदालत सदस्य रामबाबू एवं सुन्दरलाल पाल ने स्थायी लोकअदालत के क्षेत्राधिकार और इसके महत्व के साथ-साथ उपभोक्ता संरक्षरण कानून के विषय में बताया। इनरव्हील क्लब कल्याणी उरई की अध्यक्षा एवं शिक्षिका अरूणा सक्सेना एवं वन्दना श्रीवास्तव ने छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा करने तथा कोई अप्रिय घटना घटित होने पर पुलिस से मदद कैसे ली जा सकती है, के विषय में विस्तार से बताया। इसी क्रम में सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति उरई कुमार भूपेन्द्र एवं महिला कल्याण विभाग की सह विधि परिवीक्षा अधिकारी संध्या झा ने विभागीय योजनायें बतायीं। अन्त में विद्यालय आचार्य रमेश चन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस शिविर का संचालन डीएलएसए रीडर अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अध्यापिका संगीता सक्सेना, अध्यापक आरडी सिंह, योगेन्द्र सिंह, डीईओ दीपक नरायण, पीएलवी मनीषा चतुर्वेदी, अलका भारती, महेश सिंह परिहार, महेन्द्र कुमार मिश्रा, करन सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह आजाद, धर्मेन्द्र कुमार, योगेन्द्र तखेले, समेत छात्रायें आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button