उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
समाजवादी पार्टी जनपद इकाई की मासिक बैठक 11 नवम्बर को

उरई (जालौन) समाजवादी पार्टी जालौन इकाई की मासिक बैठक 11 नवम्बर 2021 बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय उरई में होगी उक्त आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने दी।
उन्होंने पार्टी के सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, विधानसभा, नगर, ब्लाक अध्यक्षों व सम्बद्ध संगठनों के अध्यक्षों, विधानसभा चुनाव आवेदकों, वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयानुसार अपनी टीम के साथ बैठक में उपस्थित हों। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विशेष अनुरोध किया कि समय का विशेष ध्यान रखें। बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो जायेगी।



