भाजपाईयों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

कोंच/जालौन। नगर में स्थित गहोई धर्मशाला में दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नु ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के सुकृत्यों को हमेशा स्मृतियों में संजोया जाएगा, वह एक जननेता, योग्य प्रशासक, कुशल संगठन कर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत एवम भाजपा के आधार स्तम्भ थे। पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा ने अपने सम्बोधन में कल्याण सिंह जी को राजनीति में सामाजिक समरसता एवम सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताया। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व नगर अध्यक्ष शम्भूदयाल स्वर्णकार, सुनीलकान्त तिवारी विनोद अग्निहोत्री एडवोकेट, प्रेम नारायण वर्मा, विनोद गुप्ता लोई, मयंक मोहन गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने पूज्य बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा का कुशल संचालन नगर महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया एवं आभार महामंत्री ओपी कुशवाहा व कार्यक्रम संयोजक/नगर मंत्री राघवेंद्र निरंजन ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया। इस अवसर पर कोच नगर के जेस्ट श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्य कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक राष्ट्र भक्त राम के लिए सत्ता का त्याग करने वाले श्रेष्ठ जननायक बताते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।